Breaking News

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के बैनर तले डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत 132 के.व्ही. विद्युत प्रसारण लाइनों से प्रभावित किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन 11वें दिन भी जारी

डही में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन भी जारी

डही-जिला धार। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के बैनर तले डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत 132 के.व्ही. विद्युत प्रसारण लाइनों से प्रभावित किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संघ जिला मनावर के अध्यक्ष काशीराम वास्केल, जिला मंत्री रघुवीर पाटीदार सहित गंधवानी तहसील के पदाधिकारी एवं ग्राम समिति के किसान प्रतिनिधि डही पहुंचे और आंदोलनरत किसानों से चर्चा कर उनकी मांगों का समर्थन किया।

परियोजना के तहत विद्युत लाइन निर्माण से डही तहसील के करीब 22 ग्रामों के किसान प्रभावित हुए हैं। भारतीय किसान संघ एवं किसानों का आरोप है कि कई स्थानों पर आपत्तियों और ग्राम सभा की प्रक्रिया का पालन किए बिना निर्माण कार्य आगे बढ़ाया गया। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

आंदोलनरत किसानों का कहना है कि निर्माण कार्य से पूर्व प्रभावित भूमि का सर्वे, टावर क्षेत्र तथा ROW/कॉरिडोर का मापन कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति निर्धारित एवं भुगतान किया जाना था, लेकिन कई किसान अब भी भूमि, टावर, फसल, वृक्ष एवं अन्य क्षति के पूर्ण मुआवजे से वंचित हैं। कुछ किसानों को आंशिक भुगतान होने के बावजूद समान परिस्थितियों में मुआवजा राशि में अंतर होने का आरोप भी लगाया गया है।

किसानों ने किसान की उपस्थिति में पुनः सर्वे एवं सीमांकन, टावर व ROW/कॉरिडोर का पुनर्मापन, फसल एवं वृक्ष क्षति का पुनर्मूल्यांकन तथा लंबित क्षतिपूर्ति के अंतिम भुगतान की मांग की है। साथ ही ग्राम सभा एवं पेसा क्षेत्र की वैधानिक प्रक्रिया, निर्माण कार्य और संबंधित कंपनियों के अभिलेखों की जांच कर अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।

भारतीय किसान संघ ने कहा कि मांगों पर लिखित एवं संतोषजनक निर्णय होने तक धरना आंदोलन जारी रहेगा।

Check Also

डही क्षेत्र के विकास को लेकर सोशल मीडिया अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को चेतावनी

🔊 Listen to this डही क्षेत्र के विकास को लेकर सोशल मीडिया अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *