Breaking News

कोटेश्वर नर्मदा सेवा संस्थान के कार्यकर्ता गाँव-गाँव पहुँचा रहे निमंत्रण, धुलसर में नर्मदा भक्तों से की सहभागिता की अपील

कोटेश्वर नर्मदा सेवा संस्थान के कार्यकर्ता गाँव-गाँव पहुँचा रहे निमंत्रण, धुलसर में नर्मदा भक्तों से की सहभागिता की अपील

धुलसर/कुक्षी (धार)। कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान द्वारा 14 जुलाई 2026 को ग्राम कोड़ड़ा (कोटेश्वर) में आयोजित होने वाले नवीन नर्मदा घाट निर्माण के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया गया है। संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर समाज प्रमुखों एवं नर्मदा भक्तों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम धुलसर में संस्थान के अध्यक्ष श्री मोहन पाटीदार एवं समिति के सदस्यों ने समाजजनों एवं नर्मदा भक्तों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया तथा माँ नर्मदा की सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पाटीदार समाज धुलसर के अध्यक्ष श्री राधेश्याम कराड, समाज के पंचगण, समरसता सेवा संस्थान के देवेन्द्र पाटीदार, विमल कराड, रामचंद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्राम के नर्मदा भक्त उपस्थित रहे।

कोटेश्वर नर्मदा सेवा संस्थान के देवेन्द्र पाटीदार (धुलसर) ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक गाँव तक पहुँचकर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में ध्वज यात्रा, ध्वजारोहण, कन्या पूजन, रक्तदान शिविर, भूमि पूजन एवं महाप्रसादी जैसे धार्मिक एवं सेवा कार्य संपन्न होंगे।

संस्थान के अध्यक्ष मोहन पाटीदार ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, नर्मदा भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ नर्मदा की सेवा के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाने तथा प्रस्तावित विशाल घाट निर्माण में यथाशक्ति सहयोग देने का आग्रह किया।

Check Also

सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3 लाख, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

🔊 Listen to this सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *