Breaking News

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

डही। क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी सरिता अलावा ने एक बार फिर अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वार्ड क्रमांक 14 डही की निवासी सरिता अलावा (पिता नवलसिंह अलावा पति राहुल चौंगड़) का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उनका चयन खेल अधिकारी (Sports Officer) के पद पर हुआ है।

वर्तमान में सरिता अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, सापुतारा (गुजरात) में शारीरिक शिक्षा शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, वोखा (नागालैंड) में तीन वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं और अपनी कार्यकुशलता से अलग पहचान बनाई।

सरिता अलावा खेल जगत में भी एक सशक्त पहचान रखती हैं। वे कराटे की ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं तथा राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में योगा एवं जूडो जैसी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अब सरिता अलावा महाविद्यालय में खेल अधिकारी (Sports Officer) के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे डही क्षेत्र और खेल जगत के लिए गर्व का विषय है।

सरिता अलावा की सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Check Also

नापतोल विभाग के विभागीय अधिकारी निरीक्षक आनंद मोहन वैरावत,कार्यालय से हमेशा नदारद,चेंबर व मोबाइल फोन हमेशा की तरह बंद,कार्यालय संचालन पर उठे सवाल

🔊 Listen to this नापतोल विभाग के विभागीय अधिकारी निरीक्षक आनंद मोहन वैरावत,कार्यालय से हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *