Breaking News

बड़वानी : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में नौ सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 800 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया 

बड़वानी : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में नौ सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 800 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया

बड़वानी जिलें में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अभियान के प्रथम दिवस बोरलाय एवं बालकुआ क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों बगुद, बजट्टा खुर्द, भीलखेड़ा, बोरलाय, धनौरा, कसरावद, पिंपरी, पिपलाज, तलून खुर्द, तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़गांव, बालकुआ, भंडारदा, धमनई, लोनसरा खुर्द, पंचपुला दक्षिण, पंचपुला उत्तर, रेहगुन, सजवानी एवं सजवानी खम में शिविरों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तलून खुर्द में आयोजित मूल्यांकन शिविर में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की गुणवत्ता एवं निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में कुल 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 800 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। शिविर में 221 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तथा 160 हितग्राहियों का समग्र ईकेवायसी सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार एवं पशुपालन संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैत्री गौसेवक योजना के अंतर्गत 10 युवाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए।

Check Also

सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3 लाख, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

🔊 Listen to this सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *