Breaking News

धार – कुक्षी पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी को शाजापुर जिले के सुजालपुर से किया गिरफ्तार 

कुक्षी पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी को शाजापुर जिले के सुजालपुर से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी  दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

इसी क्रम में कुक्षी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी नफीस पिता हबीब खान, जाति मुसलमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी सुजालपुर जिला शाजापुर से गिरफ्तार किया गया स्थायी वारंटी नफीस के 6 स्थायी वारंट धारा 138 एनआईए एक्ट हैं

गिरफ्तार स्थायी वारंटी को थाना कुक्षी लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा उसे माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम के प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद एवं प्रधान आरक्षक 143 सोनू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा स्थायी वारंटी की पतारसी कर उसे गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान दिया गया।

कुक्षी पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान निरंतर जारी है।

Check Also

शिक्षा मंत्रालय : मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण ऊर्जा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

🔊 Listen to this शिक्षा मंत्रालय : मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *