धार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ! 10 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
7 hours ago86 Views
धार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
10 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
शरद बर्डे को मनावर से हटाकर डही थाना प्रभारी बनाया
धार। कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के उद्देश्य से धार जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 10 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है।प्रवीण ठाकरें को सादलपुर थाना प्रभारी से हटाकर सेक्टर 01 पीथमपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। ज्योति पटेल को तिरला थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर सादलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अशोक कुमार ननामा को रक्षित केंद्र धार से तिरला थाना प्रभारी बनाया गया है। बलदेव मुझाल्दा को रक्षित केंद्र धार से टांडा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रहलाद डीडोर को रक्षित केंद्र धार से नालछा थाना प्रभारी बनाया गया है।
शरद बर्डे को मनावर से हटाकर डही थाना प्रभारी बनाया गया है। विनय परमार को सेक्टर 01 पीथमपुर से चौकी प्रभारी दोत्रिया थाना बदनावर भेजा गया है। सुशील यदुवंशी को चौकी प्रभारी दोत्रिया थाना बदनावर से स्थानांतरित कर सेक्टर 01 पीथमपुर का जिम्मा दिया गया है। रमेशचंद्र डामोर को चौकी प्रभारी केशवी थाना अमझेरा से बदलकर चौकी प्रभारी रिंगनोद थाना सरदारपुर बनाया गया है। जितेन्द्र नरवरिया को चौकी प्रभारी रिंगनोद थाना सरदारपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी केशवी थाना अमझेरा नियुक्त किया गया है। यह सभी प्रशासनिक नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।