Breaking News

धार : डही में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 87 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त धार जिले में आबकारी

डही में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 87 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मे आबकारी वृत्‍त कुक्षी में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) के प्रकरण दर्ज किया गया

धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर इंदर सिंह जामोद, एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशान्‍त मण्‍डलोई एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त कुक्षी द्वारा डही क्षेत्र के ग्राम थांदला में स्कूल के पास पटेलपुरा में एक मकान की विधिवत् तलाशी लेने पर कुल 87 बल्क लीटर देशी विदेशी मदिरा बरामद कर मौके से फरार अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915( संशोधन, 2000) की धारा 34(1) (क), तथा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग रुपए 50000/- है।

कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त कुक्षी श्रीमती रीनू भिंडे, मुख्य आरक्षक रत्ना अमलियार, पदमा बघेल, आरक्षक राशि परिहार का विशेष योगदान रहा।

Check Also

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धार कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

🔊 Listen to this मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धार कलेक्टर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *