Breaking News

ग्राम धरमराय कुआँ के अवधूत धाम नारायण कुटी आश्रम में भजन संध्या, कन्या पूजन एवं भंडारा संपन्न

ग्राम धरमराय कुआँ के अवधूत धाम नारायण कुटी आश्रम में भजन संध्या, कन्या पूजन एवं भंडारा संपन्न

डही-अधिक मास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 श्री ईश्वर दत्त जी महाराज के नवीन निर्माण आश्रम अवधूत धाम, धरमराय कुआ में “सद्गुरु ईश्वर दत्त जी स्मृति जन कल्याण समिति” द्वारा भव्य भजन संध्या, कन्या पूजन, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु श्री ईश्वर दत्त जी महाराज के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा धर्म लाभ प्राप्त किया।

भजन संध्या के दौरान भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में सैकड़ों गुरु भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सद्गुरु के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का माध्यम बताया।

Check Also

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से तीखा सवाल किया “क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है?”

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *