Breaking News

बड़वानी जिला कलेक्टर के द्वारा जारी जिले के किसानों के खाद वितरण में आने वाली समस्या के हेल्पलाइन नंबर बंद

बड़वानी जिला कलेक्टर के द्वारा जारी जिले के किसानों के खाद वितरण में आने वाली समस्या के हेल्पलाइन नंबर बंद

कुछ दिनों पूर्व जिला कलेक्टर बडवानी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में किसानों को मिलने वाले यूरिया खाद के टोकन को लेकर आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। और उसको लेकर के एक हेल्पलाइन नंबर जीरो 7290 29 29 15 जारी कर हेल्पलाइन की शुरुआत की गई थी। लेकिन जब से इसकी शुरुआत की गई तब से बीएसएनल का उपरोक्त नंबर बंद आ रहा है। इस संबंध में किसानों ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि खाद के टोकन को लेकर के जो समस्या आ रही है उसका जो नंबर दिया है वह बंद आ रहा है। इस संबंध में कलेक्टर महोदय को भी अवगत कराया गया कलेक्टर महोदय के द्वारा बताया गया कि मैं उसको दिखवाती हूं लेकिन कलेक्टर महोदय के संज्ञान में डालने के बाद भी उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर अभी भी बंद आ रहा है। जो किसानों के साथ अब मजाक लग रहा है किसानों ने कहा है कि जिला प्रशासन को कोई भी नंबर जारी करने के पहले उसके चालू होने की जांच जरुर कर लेना चाहिए। लेकिन जिला कलेक्टर के द्वारा ऐसा लगता है कि जल्दबाजी के अंदर हेल्प नंबर जारी कर दिया गया है। जो बंद आ रहा है देखते खबर लगने के बाद जिला प्रशासन इस नंबर को चालू करवाता है या नहीं।

Check Also

कुक्षी – परिणाम की उत्कृष्टता विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की नींव होती है – सहायक आयुक्त

🔊 Listen to this कुक्षी – परिणाम की उत्कृष्टता विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की नींव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *