Breaking News

धार में नई लीडरशिप : कलेक्टर की कमान राजीव रंजन को तो सचिन शर्मा होंगे नए पुलिस कप्तान 

धार में नई लीडरशिप : कलेक्टर की कमान राजीव रंजन को, तो सचिन शर्मा होंगे नए पुलिस कप्तान 

मयंक अवस्थी को इंदौर में बड़ी जिम्मेदारी, दोनों अधिकारी जल्द संभालेंगे पदभार

धार। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल के बाद अब धार जिले को नई नेतृत्वकारी टीम मिलने जा रही है। जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों ही पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है। जहां राजीव रंजन मीना जिले के नए कलेक्टर होंगे, वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सचिन शर्मा धार के नए पुलिस अधीक्षक की कमान संभालेंगे।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का भोपाल तबादला

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का स्थानांतरण भोपाल कर दिया गया था। उनके स्थान पर शासन ने राजीव रंजन मीणा को धार की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री मीना के पास प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है, और अब जिले के विकास कार्यों को गति देने का जिम्मा उनके कंधों पर होगा, हालांकि पश्चिम बंगाल चुनाव में आबर्जवर बनाएं जाने के कारण उन्होंने अभी ज्वाइन नही किया है।

सचिन शर्मा संभालेंगे सुरक्षा की कमान

पुलिस विभाग में हुए बदलाव के तहत सचिन शर्मा को धार का नया एसपी नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं। अपनी कार्यकुशलता और अपराध नियंत्रण के लिए पहचाने जाने वाले सचिन शर्मा के आने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

मयंक अवस्थी को इंदौर में बड़ी जिम्मेदारी धार के निवर्तमान एसपी मयंक अवस्थी का तबादला प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र इंदौर में कर दिया गया है। उन्हें इंदौर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, नगरीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है। इंदौर जैसे संवेदनशील और बड़े शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मानी जाती है, जिसे अब श्री अवस्थी संभालेंगे।

जल्द संभालेंगे पदभार

शासन द्वारा आदेश जारी होने के बाद, ये सभी अधिकारी आने वाले कुछ ही दिनों में अपने-अपने नए पदों पर ज्वाँनिग लेंगे।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *