Breaking News

डही भाजपा मंडल संविधान निर्माता को भुला ! ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई

डही भाजपा मंडल संविधान निर्माता को भुला ! ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई।     

डही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई एंव उनके आदर्शमय जीवन को याद कर उनकी तस्वीर पर पुष्प मालाऐ अर्पित की भारतीय संविधान के शिल्पकार,महान विधिवेत्ता,समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर उनके कार्यो को याद किया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, संघर्ष और समतामूलक समाज का सपना हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

डही भाजपा बाबा साहेब को भूला 

पूरा देश जब संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहा है वहीं डही भाजपा मंडल के पास इतना भी समय नहीं रहा कि संविधान निर्माता को याद कर कोई छोटा सा आयोजन कर श्रद्धांजलि दे सके।

हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प ले इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राकेश नोरके, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष बालूभाई चोंगड, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी ,पुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र डावर,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष छत्तरसिंह चौगड ठेकेदार,राकेश ठाकुर, साजिद मनियार वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणसिंह जमरा,प्रदिप सस्त्या, जनपद सदस्य भिकुसिंह चौहान, पार्षद महेंद्र सिंह कवचे मन्याभाई ठेकेदार,सरपंच राजेन्द्र खरते दसाणा,शोभाराम खरते कातरखेड़ा भदुसिंह चोगड, शब्बीर सोंलकी, जालम जमरा,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओ उपस्थित हुए।

Check Also

धार जिले की डही विकासखंड के चार शिक्षकों ने शासन के 41.80 लाख हड़पे थे,सभी निलंबित

🔊 Listen to this धार जिले की डही विकासखंड के चार शिक्षकों ने शासन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *