Breaking News

धार में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ रची लूट और हत्या की साजिश, एक लाख की दी सुपारी; दोनों आरोपी गिरफ्तार

धार में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ रची लूट और हत्या की साजिश, एक लाख की दी सुपारी; दोनों आरोपी गिरफ्तार

धार में एक दिल दहला देने वाले लूट और हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा था, वही निकली इस खौफनाक साजिश की मास्टरमाइंड। मृतक की पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की 

हत्या के बाद आरोपियों ने बड़ी चालाकी से इसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और सूझबूझ के आगे उनकी एक न चली और पूरा सच सामने आ गया।

सख्ती से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा 

जांच के दौरान जब पुलिस को पत्नी प्रियंका परिहार पर शक हुआ, तो सख्ती से पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश से प्रेम संबंध था और दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार 

इस खौफनाक साजिश के लिए करीब एक लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *