Breaking News

डही अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने कैलाश नोरके, शुभचिंतकों ने दी बधाइयाँ

डहीअतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने कैलाश नोरके, शुभचिंतकों ने दी बधाइयाँ 

डही विकासखंड क्षेत्र में शिक्षा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सामाजिक रूप से सक्रिय एवं शिक्षकों के हितों के लिए सतत प्रयासरत कैलाश नोरके को ब्लॉक अतिथि शिक्षक संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से अतिथि शिक्षकों में हर्ष का वातावरण है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही प्रभारी बीईओ अनिल कुमार मारू,शिक्षकों, साथियों एवं शुभचिंतकों ने श्री नोरके को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कई साथियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

नव नियुक्त अध्यक्ष कैलाश नोरके ने कहा कि वे अतिथि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट रहकर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। ब्लॉक के शिक्षा क्षेत्र में इस नियुक्ति को सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *