Breaking News

डही के दाउदी बोहरा समाज ने मनाई ईद, विशेष नमाज अदा कर मांगी गई अमन शांति की दुआ

डही के दाउदी बोहरा समाज ने मनाई  ईद, विशेष नमाज अदा कर मांगी गई अमन शांति की दुआ

बोहरा समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही बोहरा समाज ने नमाज में देश में अमन-शांति के साथ ही आपसी भाईचारे को कायम रखने और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए भी दुआएं मांगी।

दाउदी बोहरा समाज द्वारा रमजान का आखिरी रोजा कल यानी शनिवार को रखा गया जिसके बाद रविवार को ईद का त्यौहार मनाया गया। बोहरा समाज ने ईद की विशेष नमाज अदा की। रमजान के एक माह की इबादत के बाद आज रविवार को बोहरा समाज द्वारा मज्जिद में सुबह करीब 7 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यह विशेष नमाज के बाद देश में खुशहाली की दुआएं भी मांगी गईं।

मांगी गईं अमन-शांति की दुआएं 

नमाज की अदायगी के बाद बोहरा समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही बोहरा समाज ने नमाज में देश में अमन-शांति के साथ ही आपसी भाईचारे को कायम रखने और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए भी दुआएं मांगी। ईद के मौके पर सभी ने एक दूसरे का शीर खुरमे से मुंह मीठा कराया। सभी लोगों ने मतभेद भुलाकर एक दूसरे को बधाइयां दीं।

Check Also

शिक्षा मंत्रालय : मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण ऊर्जा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

🔊 Listen to this शिक्षा मंत्रालय : मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता …