भाजपा नेता और पूर्व सांसद ने लाड़ली बहना योजना पर लगाए सवालिया निशान?
जो रक्षाबंधन नहीं मनाते उन्हें 250 रुपए की राशि क्यों दी जाएः रघुनंदन शर्मा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अगस्त माह में 1250 रुपए के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि दिए जाने की घोषणा की है। इस पर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रघुननंदन शर्मा ने सवालिया निशान लगाया है। शर्मा का कहना है कि जो रक्षाबंधन पर्व मनाते ही नहीं उन्हें यह राशि क्यों दी जाए।
पूर्व सांसद ने कहा कि यदि यह 250 रुपए की राशि रक्षाबंधन पर्व के लिए दी जा रही हैं तो यह उपहार उन्हें ही मिले जो इसमें आस्था रखते हों। जिनकी कोई श्रृद्धा नहीं उन्हें यह राशि क्यों दी जा रही है। शर्मा का कहना था कि जिस प्रकार हज यात्रा में सहायता राशि दी जाती थी। तीर्थदर्शन वाले को सहायता राशि दी जाती है। दूसरे को नहीं दी जाती उसी प्रकार जो रक्षाबंधन का पर्व मनाते हो या उनकी उसमें आस्था हो उन्हें ही यह राशि दी जानी चाहिए।