Breaking News

लोकायुक्त की कार्यवाही : PWD के SE को लोकायुक्त टीम ने 10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा !

 लोकायुक्त की कार्यवाही : PWD के SE को लोकायुक्त टीम ने 10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा !

नर्मदापुरम के SE ने 20 लाख रु मांगे थे, दस लाख की पहली किस्त ली !

नर्मदापुरम : लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण यंत्री को 10 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने रविवार शाम 5 बजे इस एसई को लोकायुक्त की टीम ने रंग हाथ पैसे लेते पकड़ लिया। अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोले ने एक ठेकेदार से 20 लाख रूपए की रिश्वत की मांगी थी। 10 लाख रूपए की पहली किस्त लेते उन्हें लोकायुक्त ने पकड़ लिया।

आरसी तिरोले शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने बंगले में एक ठेकेदार से ये रिश्वत ले रहे थे, तभी योजना के मुताबिक लोकायुक्त की टीम वहां पहुंची और उन्हें धरदबोचा। जिस ठेकेदार से एसई आरसी तिरोले ने रिश्वत की मांग की थी, उसका नाम नहीं बताया गया।

20 लाख रुपए मांगे थे 

लोकायुक्त के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 27 जुलाई 2024 को आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत करते हुए बताया था की उसकी फर्म ने मुलताई एवं भैंसदेही में आठ सड़कों का निर्माण कराया था। इसमें बाकी काम के एक्सटेंशन का प्रकरण नर्मदापुरम डिवीजन (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोल के पास लंबित है। तिरोले ने इसके लिए 20 लाख की रिश्वत राशि मांगी थी।

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया और आज 28 जुलाई को आरसी तिरोले अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग नर्मदा पुरम डिवीजन को आवेदक से 10 लाख रुपए लेते हुए पकड़ लिया।

Check Also

बड़वानी एसपी जगदीश डावर पहुंचे एकीकृत शा.उमावि राखीबुजुर्ग विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, कॅरियर मार्गदर्शन एवं बालिका सुरक्षा पर दिए महत्वपूर्ण संदेश

🔊 Listen to this बड़वानी एसपी जगदीश डावर पहुंचे एकीकृत शा.उमावि राखीबुजुर्ग विद्यार्थियों को साइबर …