केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने पिलाई बच्चों को पोलियों की दो बुंद।
अभियान के तहत जिले में 3,43,000 बच्चों को वैक्सीनेट करना है।
धार- 22 जून 2024 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।सीएमएचओ डॉ नर्सिंग गहलोत ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 426 टीमें गठित की गई हैं, जो कि मॉनिटरिंग और अनुगमन के लिए जिम्मेदार रहेगी। साथ ही पल्स पोलियों अभियान के अंतर्गत धार जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 3,43,000 बच्चों को वैक्सीनेट करना है। उन्होंने सभी माता-पिता, समाज सेवा संगठनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, और समुदाय के व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें 0 से 5 वर्ष बच्चों को पोलियो की दवा मिलने के लिए पहुंची राज्य मंत्री व वह क्षेत्रीय विधायक 23 जुन रविवार को सुबह 9 बजे 0 से 5 वर्ष से बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम धामनोद नगर के नये बस स्टैंड पर रखा गया।
जिसमें गृह नगर की केंद्रीय महिला बाल विकास की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर व क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर अपने हाथों से बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम व महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेखा जैन, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल , स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि विजय धारू, रवि राज वर्मा, संजय वर्मा, उपस्थित रहे।