पल्स पोलियों अभियान के लिए रैली का आयोजन
बीएमओ डॉ.विजय अहरवाल ने आम जनता से की अपील

शासकीय अस्पताल डही में आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पोलियो रविवार 23 जून को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली डही नगर के प्रमुख मार्गो से पोलियो संबंधित जागरूकता का संदेश देते हुए तथा 23 जून को निकटतम पोलियो बुथ पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के नारे लगाते हुए पुनः सिविल अस्पताल डही पर समाप्त हुई।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय अहरवाल द्वारा बताया गया कि डही विकासखंड में 20304 बच्चों का लक्ष्य इस अभियान के लिए रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 138 पोलियो बूथ कर्मचारी तथा 31 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जो की अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे प्रथम दिवस 23 जून को बुथ पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा
पिलवाई जावेगी। द्वितीय एवं तीसरे दिवस दल के कर्मचारी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पीलवाएंगे।
हमारे देश में पोलियो का अंतिम कैस 2011 में पाया गया था, तथा 2014 से देश पोलियो मुक्त है। लेकिन आसपास के देशों में पोलियो के प्रकरण अभी भी पाये जा रहे हैं। इस कारण इस अभियान को फिर से चलाया जा रहा है, ताकि पोलियो का संक्रमण भारत में ना फैले एवं भारत पोलियो मुक्त बना रहे।

इसके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी डही द्वारा आम जनता से अपील की गई है की सभी अपने-अपने जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलावे कोई भी बच्चा इससे वंछित न रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट अर्चना जमरा , ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाइजर आनंद मुवेल , खण्ड विस्तार प्रशि. के.एल. भावसार cho anm आशा समस्त स्टॉफ तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

G9News Online News Portal