Breaking News

अर्जून कनासिया केस में एस.आई.टी. द्वारा जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश की जावेगी।

अर्जून कनासिया केस में एस.आई.टी. द्वारा जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश की जावेगी।

इसी केस में आंदोलन हुआ और नगर डही भी बंद रहा था 
   
थाना डही के अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 279, 304-ए भादवि के मामले में गठित SIT टीम के सदस्य एसडीओपी कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता, एसडीओपी मनावर श्री धीरज बब्बर, थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव,सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवडा,सउनि रामसिंह सोलंकी व उनकी टीम तथा थाना प्रभारी डही उनि दिलीप कुमार तडेवला द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुरी घटना का रीक्रिएशन कर आवश्यक व भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए व साक्ष्यों के कथनो अनुसार घटनास्थल की तस्दीक कर मृतक अर्जुन के शरीर पर आई चोंटो की क्युरी CMHO धार व मेडिकोलिगल संस्थान भोपाल से कराये जाने के निर्देश दिये गये है। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा गठित SIT द्वारा जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश की जावेगी।
ज्ञात हो कि अर्जून कनासिया केस में पीएम रिपोर्ट अनुसार एक्सीडेंट बताया गया वहीं परिवार और आदिवासी समाज संगठनों द्वारा शराब ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए डही नगर में आंदोलन करते हुए नगर बंद भी किया जा चुका है। 

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …