नगर डही में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।
कांग्रेस नेताओं में एकजुटता तो भाजपा नेताओं में गुटबाजी दिखाई दी।
डही में भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न श्री भीमराव जी अम्बेडकर की 132 वी जन्म जयंती मनाते हुवे उन्हें सादर नमन करते हुए उनके किये हुए कार्यो को याद किया गया।
बाबा साहब ने सबको समान अधिकार दिलाने, भेदभाव रहित समाज बनाने, वंचित एवं शोषित वर्गो को मुख्य धारा से जोड़ने में महत्ती भूमिका निभाई हैं इस अवसर पर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तीन जगहों पर बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई। भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेता कैलाश कन्नौज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद के कार्यालय पर बाबा साहेब अंबेडकर को उनके चित्र पर पुष्पहार चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीँ कुछ समय पहले कांग्रेस से भाजपा में आये डॉ. दुर्गेश वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड पर ही बाबा साहेब की तस्वीरे कार्यकर्ताओं को बाँट कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी गई।
मुद्दे की बात डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जहाँ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया वहीँ भाजपा के नेताओं के द्वारा अलग अलग जगहों पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देना यह दर्शाता है कि पार्टी में गुटबाजी चरम पर है।इस प्रकार से विधानसभा चुनाव जीतने के दांवे करने वालों को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष भार्गव का तीनों जगह पर उपस्थित ना होना भी पार्टी में गुटबाजी होने के कारण को दर्शाता है।
भाजपा के द्वारा आयोजित तीनों कार्यक्रमों में से एक जगह पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल, महामंत्री सबल सिंह अलावा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश किराड़े,सुनील मकड़वानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी जगह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश कन्नौज, महामंत्री व पार्षद शैलेंद्र सोनी,कोषाध्यक्ष महेंद्र मालवीया,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, पार्षद संतोष सोलंकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीँ तीसरी जगह डॉ. दुर्गेश वर्मा नगर के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
वहीँ कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जनपद सदस्य वयोवृद्ध आदिवासी नेता दशरथ सिंह मंडलोई पीपलुद का शाल श्री फल से आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र डावर, विधायक प्रतिनिधि राजु शर्मा, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश नोरके, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी, युवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालू भाई चोंगड,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रण सिंह जमरा, प्रदीप जी ससत्या, बहादुर वर्मा, महेंद्र कोकजे, अशोक कुमरावत, महेन्द्र कवचे पार्षद,कूड़ेश सर, मंजिलाल जामुने ,गनी खत्री, साजिद मनिहार, इकरामुद्दीन बलोच, खुशनूद बलोच, इमरान लोहार, छतर ठेकेदार,कुनु पठान, बब्बी डावर, भुरू चोंगड, विक्रम सोलंकी, भदु भाई चोंगड, हिरूसिंग नोरके,पूर्व सरपंच मगन भाई मालपुरा, अंतर सिंग नोरके, सागर नोरके मधु बघेलसहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।