भाजपा संगठन का जिसे मिलेगा आशीर्वाद वो होगा डही नगर परिषद अध्यक्ष? या जोड़ तोड़ की राजनीति से?
नगर सरकार बनाने के लिए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत अर्जित कर कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र में विपक्ष के किले में बड़ी कील ठोक दी हैं। क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री की साख दाँव पर लगेगी विधानसभा चुनाव में। भाजपा पार्षद जीत का जश्न मना रहे हैं। भाजपा संगठन के लिए पार्टी की रीति नीति से डही नगर परिषद चला सकें साथ ही नगर की जनता का भी ख्याल रखें। ऐसे पार्षद को नगर परिषद की बागड़ोर सौपी जाए। अध्यक्ष ऒर उपाध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ की राजनीति भी हो सकती हैं? भाजपा संगठन को मजबूती से अपने पार्षदों को संगठित करने की आवश्यकता होगी।
फिलहाल चर्चा में दो ही नाम श्री मती सूरज मुकेश बघेल ओर श्री मती रत्ना कैलाश कन्नौज।अब देखना ये है कि भाजपा संगठन किस पर अपना विश्वास जताता हैं। मुकेश बघेल ओर कैलाश कन्नौज दोनों ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। मुकेश बघेल भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं वही कैलाश कन्नौज पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हैं। भाजपा के दोनों ही नेता अपनी दावेदारी पेश करेंगे।संगठन का किसे आशीर्वाद मिलता है ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा।
कैलाश कन्नौज पिछली नगर परिषद में अध्यक्ष थे ओर इस बार भी अध्यक्ष बनने की चाह रखते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और सभी की मदद करते रहते हैं। नगर परिषद के पिछले कार्यकाल को देखे तो कुछेक अच्छे कार्यों के अलावा नाराजगी भी बहुत हैं। अतिक्रमण का मामला हो या प्रधानमंत्री आवास योजना का, लोगों से परिषद से नाराजगी स्पष्ट दिखाई देती हैं।विकास कार्यों में भी डही नगर को कोई बड़ी सौगात नहीं मिल पाई।
मुकेश बघेल भी अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है।बात अगर मुकेश बघेल की करें तो पिछले कई वर्षों से राजनीति में है और फिलहाल भाजपा मंडल डही के अध्यक्ष हैं। कार्यकर्ताओं में विशेष पकड़ रखते हैं। बेदाग छवि, मिलनसार ओर सबकी मदद करने वाले हैं। वनवासी कल्याण परिषद से भी जुड़े हैं।भाजपा संगठन की रीति नीति को अच्छे से समझते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डही व आसपास क्षेत्र की जनता में भी अच्छे सम्बंध बना रखे हैं।
भाजपा संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए नगर परिषद का अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए ताकि पार्टी को विधानसभा चुनाव में भी फायदा हो सकें। भाजपा मंडल अध्यक्ष रहते हुए मुकेश बघेल ने पूरे डही क्षेत्र के वो नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र।सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। भाजपा संगठन यदि मुकेश बघेल को आशीर्वाद देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष बनाती हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिलना तय है।
आप हम सबको पता है कि भाजपा एक सिद्धान्तवादी पार्टी हैं जो अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के लिए विचार करती हैं।आगे भाजपा संगठन जो तय करें वो सभी को सर्वमान्य होगा।