Breaking News

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भाजयुमो मंडल डही बड़दा द्वारा वृक्षारोपण। भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण किया।

 

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत
भाजयुमो मंडल डही बड़दा द्वारा वृक्षारोपण।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आव्हान पर हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत डही एवं बड़दा मंडल के द्वारा भाजयुमों अध्यक्ष राकेश किराड़े व लोकेश डोडवे के नेतृत्व में ग्राम अतरसुमा एवं नरझली में ऊची पहाड़ी पर स्थित चिन्हार माता जी मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ऊंची पहाड़ी के ऊपर चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं ने माताजी के दर्शन किए ओर ऊपर ही एक कुटिया में निवासरत संत महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी के आसपास पौधरोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल,कार्यक्रम प्रभारी कमलेश जी यादव,मंडल अध्यक्ष डही मुकेश बघेल,बड़दा मनोज जी पवार,जिला पंचायत सदस्य दरियाव जमरा,नप अध्यक्ष कैलाश कन्नौज,जिला कार्य सदस्य गौरव मोनू पाटिदार,सौरभ भावसार,पुष्पेंद्र मालवीया,जनपद सदस्य मंगल जामोद,महेंद्र मालवीया,अनिल सिसोदिया कातरखेड़ा,उत्तम पटेल सहित भाजपा एवं भाजयुमो डही बड़दा मंडल के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

शिक्षा मंत्रालय : मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण ऊर्जा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

🔊 Listen to this शिक्षा मंत्रालय : मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता …