Breaking News

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश किराड़े डही, लोकेश डोडवे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बड़दा के नेतृत्व में वृक्षारोपण।

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भाजयुमो मंडल डही बड़दा द्वारा वृक्षारोपण।

राकेश किराड़े, लोकेश डोडवे के नेतृत्व में

भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आव्हान पर हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत डही एवं बड़दा मंडल के द्वारा भाजयुमों अध्यक्ष राकेश किराड़े व लोकेश डोडवे के नेतृत्व में ग्राम अतरसुमा एवं नरझली में ऊची पहाड़ी पर स्थित चिन्हार माता जी मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ऊंची पहाड़ी के ऊपर चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं ने माताजी के दर्शन किए ओर ऊपर ही एक कुटिया में निवासरत संत महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी के आसपास पौधरोपण किया।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल,कार्यक्रम प्रभारी कमलेश जी यादव,मंडल अध्यक्ष डही मुकेश बघेल,बड़दा मनोज जी पवार,जिला पंचायत सदस्य दरियाव जमरा,नप अध्यक्ष कैलाश कन्नौज,जिला कार्य सदस्य गौरव मोनू पाटिदार,सौरभ भावसार,पुष्पेंद्र मालवीया,जनपद सदस्य मंगल जामोद,महेंद्र मालवीया,अनिल सिसोदिया कातरखेड़ा,उत्तम पटेल सहित भाजपा एवं भाजयुमो डही बड़दा मंडल के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

बड़वानी एसपी जगदीश डावर पहुंचे एकीकृत शा.उमावि राखीबुजुर्ग विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, कॅरियर मार्गदर्शन एवं बालिका सुरक्षा पर दिए महत्वपूर्ण संदेश

🔊 Listen to this बड़वानी एसपी जगदीश डावर पहुंचे एकीकृत शा.उमावि राखीबुजुर्ग विद्यार्थियों को साइबर …