Breaking News

कुक्षी सिविल अस्पताल का शव वाहन खराब तो शवो को कैसे ले जायेगा। प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल ने कलेक्टर से चर्चाकर नये वाहन उपलब्ध करवाने की बात कही।

कुक्षी सिविल अस्पताल का शव वाहन खराब तो शवों को कैसे ले जायेगा।

प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल ने कलेक्टर से चर्चा कर नया वाहन उपलब्ध करवाने की बात कही।

कुक्षी ।

कुक्षी के सिविल अस्पताल का शव वाहन बीते कई माह से बिगड़ा हुआ है। शव वाहन के नही होने से परिजन अपनो के शव ले जाने के लिए परेशान होते रहते है। बीती कल जोबट के उदयगढ़ निवासी सरपंच की मौत ओर पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को ले जाने लिए जब परिजनों द्वारा अस्पताल से शव वाहन मांगा गया तो उन्हें जबाब मिला कि शव वाहन खराब है। इस सम्बंध में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी अस्पताल के सीबीएमओ से जब चर्चा की तो उन्हें भी शव वाहन नही होने की बात कही गई तब जयदीप पटेल ने तत्काल मामले की गंभीरता समझते हुए धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन को मामले से अवगत करवाकर कुक्षी के सिविल अस्पताल में एक नए शव वाहन को उपलब्ध करवाने की बात कही ओर सरपंच के शव को एक निजी वाहन से उदयगढ़ भेजा।
जयदीप पटेल ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा हुई है उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय की जिम्मेदारी है शव वाहन की और ऐसा है तो जल्द कोई वयवस्था करवाते है।
आदिवासी बाहुल्य कुक्षी क्षेत्र के सिविल अस्पताल में शव वाहन नही होने से लोग अपने परिजनों के शव को घर तक ले जाने के लिए परेशान नजर आते है और निजी वाहनों के भरोसे हो जाते है। इस मामले में अस्पताल के सीबीएमओ डॉ अभिषेक रावत ने बताया कि एक पुराना वाहन है जो अक्सर बिगड़ जाता है और वाहन को सुधारने के लिए अक्सर राशि खर्च होती है वाहन काफी पुराना है। नये वाहन के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखा गया है। अस्पताल में नए शव वाहन की आवश्यकता है।

Check Also

आतंक को समर्थन देने वाला पाकिस्तान भारत की एयरस्ट्राइक से बौखला गया है

🔊 Listen to this आतंक को समर्थन देने वाला पाकिस्तान भारत की एयरस्ट्राइक से बौखला …