Breaking News

सेवा ही समर्पण अभियान के तहत डही भाजपा मंडल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम।

सेवा ही समर्पण अभियान के तहत डही भाजपा मंडल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम।

सेवा ही समर्पण अभियान के तहत डही भाजपा मंडल द्वारा पौधरोपण गायत्री मंदिर अत्तरसुम्मा में 71 फलदार पौधे लगाकर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माँ गायत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पौधरोपण कार्यक्रम की सुरुआत की गई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण मानकर प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उसी कड़ी में भाजपा मंडल डही द्वारा गायत्री मंदिर परिसर अत्तरसुम्मा में पौधरोपण किया गया।जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, डही नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश कन्नौज, महामंत्री सबल सिंह अलावा, शैलेन्द्र सोनी,पुष्पेंद्र मालवीया, सौरभ भावसार, महेंद्र प्रजापत, कपिल भावसार,अनील सिसोदिया,ग्राम पटेल प्रतापसिंह बघेल,मगन सिंह सोलंकी,गजेंद्र सोलंकी आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …