Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज श्रमिकों के खाते में आज डालेंगे 321 करोड़ रुपए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश की जनता को कई सौगात देंगे। इनमें मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 14,475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देना और 29 विद्युत उपकेंद्रों का भूमि पूजन और लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री शिवराज खरगोन जिले के झिरन्या में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ये सौगात देंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 14,475 श्रमिकों के खातों में आज 321 करोड़ 35 लाख रुपए की अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजेंगे। इनमें से 13,769 मामलों में श्रमिकों के खाते में संबल योजना के तहत 307 करोड़ 23 लाख रुपए और निर्माण श्रमिकों के 706 मामलों में 14 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि संबल योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मृत्यु होने पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और स्थाई अपंगता पर 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है. इससे पहले बीती 4 मई 2021 को भी सीएम शिवराज ने जन कल्याण संबल योजना के तहत 16,844 श्रमिक परिवारों को 379 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी।

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …