Breaking News

लगभग ₹ 2,80,000/- की शराब सहित महुआ लहान जप्त दर्ज किया 34 (2) का प्रकरण।

G9News Network

धार आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम केअंतर्गत लगभग ₹ 2,80,000/- की शराब सहित महुआ लहान जप्त दर्ज किया 34 (2) का प्रकरण।

आज दिनांक 08/09/2020 को धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुसारी, गोगावां, कुक्षी क्षेत्र मे दबिश देकर 225 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब जप्त कर तथा लगभग 5150 किग्रा महुआ लहान जप्त कर मौके पर सैम्पल लेकर नष्ट कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के अंतर्गत 03 तथा 34(1)(क)(च),34(2) के अंतर्गत 01 इस प्रकार कुल 04 प्रकरण कायम किये गए।

संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,80,000/- रु है।उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मंडलोई उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला,मुनेन्द्र जादौन की टीम द्वारा की गई।

G9News Network

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …