Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी हरी झंडी प्रदेश में 30 अप्रेल से खुलेंगे ये दफ्तर

G9News Desk

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी हरी झंडी

प्रदेश में 30 अप्रेल से खुलेंगे ये दफ्तर

भोपाल। प्रदेश में 30 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोले जा रहे हैं। फिलहाल सीमित स्टाफ बुलाया जाएगा और वो भी सोशल डिस्टेंस के साथ काम करेगा। उससे पहले भोपाल में मंत्रालय सहित अन्य सरकारी इमारतों को सैनेटाइज किया जा रहा है।
सरकार ने राज्य स्तर के सरकारी दफ्तरों को खोलने का फैसला किया है। हालांकि इन दफ्तरों में अभी कुल स्टाफ के केवल 30 फ़ीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में अफसरों को ज़रूरी निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन को 30 अप्रैल से खोलने की तैयारी है।
सभी इमारतों को पूरी तरीके से सैनेटाइज किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में आर्थिक और सरकारी कामकाज की गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होंगी।

सावधानी बरतें

दफ्तर दोबारा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा और दफ्तर में घुसने से पहले खुद को सैनेटाइज भी करना होगा। चेहरे पर मास्क लगाना होगा।

सीएम कर रहे हैं लगातार काम – शिवराज सिंह ने जब राज्य की कमान संभाली तब कोरोना संक्रमण शुरू हो चुका था। उस दिन से वो लगातार सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री अपने कुछ प्रमुख अधिकारियों के साथ लगातार काम कर रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने मंत्रालय में बैठक की।

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …