Breaking News

कुक्षी में घर के बाहर खड़ी महिला के ऊपर बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा गरम पानी फेंका गया

G9न्यूज़ डेस्क

कुक्षी घर के बाहर खड़ी महिला के ऊपर बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा गरम पानी फेंका गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची।

कुक्षी- कुक्षी शहर के गायत्री कॉलोनी में रहने वाले विनोद माली के निवास पर उनकी ग्रहणी रेवा विनोद माली सुबह 9:00 बजे अपने घर के दरवाजे में घर के बाहर पौधों में पानी डाल रही थी उसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात युवक आकर महिला के ऊपर गरम पानी फेंक कर युवक फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों द्वारा व्यक्तियों को ढूंढा गया लेकिन युवक फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची एवं महिला एवं परिजनों से घटना की जानकारी ली भाजपा नेता रमेश धारीवाल ने कहा लॉक डाउन के दौरान कुक्षी शहर में फालतू घूमने वाले व्यक्ति शहर में घूम रहे हैं बाइक पर सवार होकर गली मोहल्ले में घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाना चाहिए घटना के बाद से ही कुक्षी पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है वही परिवार द्वारा पानी फेंके जाने को लेकर सतर्कता का के लिए महिला का स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया जा रहा है पानी में कहीं कोई केमिकल तो नहीं मिला है इसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को ले जाया गया है वहीं घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है कुक्षी शहर में इस प्रकार की यह पहली घटना है लॉक डॉउन के दौरान भी हम हमारे घर में सुरक्षित नहीं है घटना के बाद महिला को आंखों में जलन जैसी समस्या हो रही है।

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …