Breaking News

गुमशुदा युवक की तलाश, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम

गुमशुदा युवक की तलाश, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम

मनावर। धार रोड स्थित जैन बिल्डिंग निवासी अंकुश राघव पिता राजकुमार राघव, उम्र 21 वर्ष लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा उनकी तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अंकुश राघव के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके परिवार अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

परिवार की ओर से घोषणा की गई है कि अंकुश राघव के संबंध में सही एवं महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

अपील: यदि आपको अंकुश राघव के बारे में कोई जानकारी हो तो मानवता के नाते उनके परिवार तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।

संपर्क करें : 9424598303

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *