Breaking News

धार में पत्रकारों का आक्रोश: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम किया बहिष्कार। पीआरओ के असहयोग कार्यप्रणाली से नाराज पत्रकार

धार में पत्रकारों का आक्रोश: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम किया बहिष्कार

पीआरओ के असहयोग कार्यप्रणाली से नाराज पत्रकार

धार। जिले में पत्रकारों के साथ कथित भेदभाव को लेकर अब विरोध खुलकर सामने आने लगा है। हाल ही में तत्कालीन जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र के विदाई समारोह के कार्यक्रम में चुनिंदा पत्रकारों को फोन लगाकर आमंत्रित किया गया था। फोन किसने लगाएं यह पता नहीं चल सका और उक्त विदाई समारोह के कार्यक्रम में सीमित पत्रकारों को ही बुलाया गया था। जिससे पत्रकारों में असंतोष व्याप्त हो गया। शेष पत्रकारों को नहीं बुलाएं जाने के कारण पत्रकारों ने नाराजगी जाहिर की है एवं आक्रोश व्यक्त किया था। नाराज पत्रकारों ने कड़ा रुख अपनाते हुए विरोध स्वरूप एकजुट होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाने का बड़ा फैसला ले लिया था।

आपको बता दे कि 19 अप्रैल 2026 को धरमपुरी तहसील के ग्राम सिरसोदिया में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने का कार्यक्रम है, उक्त कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया गया है। जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धार जिले के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। उक्त नाराजगी के कारण जिला मुख्यालय के पत्रकार एकजुट होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं गए।

जनसंपर्क विभाग द्वारा स्कूल बस की व्यवस्था कर पत्रकारों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धार जिला मुख्यालय से मात्र 5 पत्रकार साथी ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए।

पत्रकारों का आरोप है कि पीआरओ कार्यालय द्वारा लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, तथा जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों के नाम की सूची भी विवादास्पद है, जो कि सार्वजनिक रुप से अलग अलग दो या तीन भाग में बनाई गई हैं। उक्त पत्रकारों के नाम की प्रमाणित सूची को सार्वजनिक किया जावे। पत्रकारों के मान सम्मान स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। उक्त नाराजगी के कारण प्रेस की गरिमा और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। पत्रकार साथियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सभी के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसे आयोजनों से दूरी बनाए रखी जाएगी।

पत्रकारों की अपील पर जिले के सभी पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। साथ ही, इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशत कर जनसंपर्क विभाग के रवैये को उजागर करने का भी आह्वान किया गया है। सोशल मीडिया के ग्रुप में “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ विरोध तेज होता नजर आ रहा है।

Check Also

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ नगर पालिका के कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। साथ ही उन्हें पांच साल के लिए किसी भी चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ नगर पालिका के कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *