ब्लॉक कांग्रेस डही ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा!

डही जिला धार :- किसानो की विभिन्न समस्याओ के निराकरण को लेकर डही के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम तहसील कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन। प्रदेश कांग्रेस , जिला कांग्रेस एंव क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के निर्देश पर ब्लाक कॉंग्रेस एंव नगर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तहसील कार्यालय पर ज्ञापन सोपा धार जिले सहित प्रदेश के किसान वर्तमान मे अपनी उपज गेहूं को लेकर अत्यंत चिंतित एंव परेशान है गेंहू खरीदी मे हो रही देरी के कारण किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है तथा उन्हे अपनी फसल औने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड रहा है कांग्रेस जनो ने मांग की है कि शासन प्रदेश मे गेंहू खरीदी की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शिघ्र प्रारंभ किय जाए एंव किसानो के गेंहू का न्युनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित किया जाए साथ ही सभी अनाज मंडियो मे पारदर्शी एंव सुचारू व्यवस्था की जाए ताकि किसानो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। किसान हमारे देश की रीढ़ है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है अतः शासन से मांग है कि शिघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए किसानो को राहत प्रदान करें उक्त ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम तहसील कार्यालय पर श्री कर्मा को सोपा इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राकेश नोरके, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष बालूभाई चोंगड, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी ,पुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र डावर,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष छत्तरसिंह चौगड ठेकेदार, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जुनेद पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फकरा पटेल, महेन्द्र कोकजे, बहादुर वर्मा,प्रदिप सस्त्या, जनपद सदस्य भिकुसिंह चौहान, महेंद्र सिंह कवडा, सरपंच दिनेश भिडे, पार्षद महेंद्र सिंह कवचे मन्याभाई ठेकेदार, गंगाराम ठेकेदार,विक्रम सोलंकी,सुरसिंह पटेल उम्मेपुरा,मगन बघेल,विजय डावर, राकेश नाई, डोंगरगढ़ सोलंकी,किशोर चोंगड, भदुसिंह चोगड, सयदाम डावर, सयदाम डोडवा, कुल्या डावर, देवला डावर, संजय विस्की ,रमेश मंडलोई, गोवर्धन डावर, पारला पटेल सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ उपस्थित हुए ज्ञापन का वाचन पुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र डावर ने किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बालूभाई चोंगड ने माना।
G9News Online News Portal