Breaking News

भगोरिया हाट में न्यायाधीश ने ढोल वादकों को संविधान की प्रति भेट कर किया सम्मानित

 भगोरिया हाट में न्यायाधीश ने ढोल वादकों को संविधान की प्रति भेट कर किया सम्मानित

पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस समय भगोरिया हाट चर्चित हैं, इसी श्रृंखला में आज धार जिले के आदिवासी गांव बाबली में भगोरिया हाट आयोजित हुआ जिसमें ग्रामीण जन अपने पारम्परिक वेशभूषा में शामिल होकर हाट का आनंद लिया भगोरिया हाट में लगभग 20 से अधिक ढोल समूह एकत्रित हुए इस दौरान बाबली निवाशी जज राकेश भिड़े भी शामिल हुए, श्री भिड़े द्वारा प्रत्येक ढोल समूह को संविधान की प्रति भेट की गई तथा भिड़े ने अपने समाज जनों से अनुरोध किया है कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है इसलिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा के महत्व को समझे तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करे भगोरिया हाट में नशा मुक्त समाज और गांव की कल्पना हेतु सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया तथा समाज के लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई, इसी दौरान दिनांक 25/1/2026 को आयोजित परीक्षा में विजेता विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर आसपास के गांवों समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *