Breaking News

बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता – हत्या के मामले में 6 साल से फरार ₹10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता – हत्या के मामले में 6 साल से फरार ₹10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

थाना बड़वानी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के गंभीर प्रकरण में 6 वर्ष से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिनांक 15 मार्च 2020 को ग्राम बलखड में आरोपी मोहन पिता इकबाल भील उम्र 20 वर्ष एवं ईकबाल पिता गेमलिया भील निवासी ग्राम बलखड ने मृतक सुरम पिता ढेमला भील (उम्र 25 वर्ष) की शराब पीने के रुपये देने की बात पर विवाद होने पर धारदार फालिया से हत्या कर दी थी।

फरियादी बहादुर पिता ढेमला भील निवासी ग्राम बलखड की रिपोर्ट पर थाना बड़वानी में अपराध क्रमांक 178/2020, धारा 302, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी ईकबाल पिता गेमलिया भील फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

सटीक सूचना एवं कार्रवाई –

पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह को सूचना मिली कि फरार आरोपी ईकबाल उर्फ ईलबाल पिता गेमलिया भील (उम्र 45 वर्ष) ग्राम बलखड, वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम गोठानिया, थाना सिलावद क्षेत्र में छिपकर रह रहा है।

सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई और आरोपी को ग्राम गोठानिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे केन्द्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।

विशेष भूमिका –इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, उनि रवि ठाकुर, सउनि राजेन्द्र अटौदे, सउनि अशद खान (पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी), सहायक उप निरीक्षक दीपक ठाकुर,प्रआर 70 शैलेन्द्रसिंह परिहार, प्रआर 116 अजमेरसिंह रावत, प्रआर 437 रविशंकर मुजाल्दे, आर 515 हितेन्द्र, आर 91 अंतरसिंह रावत, आर 09 सरदारसिंह, आर 55 लक्ष्मण जामोद, आर 566 ज्ञानेश्वर तायडे (थाना पाटी) की सराहनीय भूमिका रही।

बड़वानी पुलिस द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत् अभियान जारी है।

Check Also

बसंत पंचमी पर सांदीपनि विद्यालय और कन्या उमावि में सरस्वती पूजा 

🔊 Listen to this बसंत पंचमी पर सांदीपनि विद्यालय और कन्या उमावि में सरस्वती पूजा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *