धार जिले के कुक्षी जनपद पंचायत की सीईओ सुश्री अर्पिता राय ने मारी बाजी,डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई चयनित

कुक्षी:-MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 की अंतिम चयन सूची विगत दिवस जारी की गई जिसमे मध्यप्रदेश के अनेक युवाओं को डिप्टी कलेक्टर,डीएसपी,सहायक संचालक,सीएमओ,सीईओ जैसे अनेक पद हेतु चयनित किया गया।
धार जिले के कुक्षी जनपद पंचायत में सी.ई.ओ. के रुप में लगातार अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुश्री अर्पिता राय का चयन डिप्टी कलेक्टर के रूप हुआ।।
सुश्री राय के डिप्टी कलेक्टर के पद चयन होने पर उनके परिजनों,गुरुजनों के साथ जिले व कुक्षी क्षेत्र के प्रशासकीय अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।।
G9News Online News Portal