Breaking News

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, डीईओ एवं डीपीसी की संयुक्त बैठक

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, डीईओ एवं डीपीसी की संयुक्त बैठक ली गई । बैठक मुख्यतः विभाग अंतर्गत पदस्थ अधिकारी कर्मचारी जो 3 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनके स्थानांतरण, भवन निर्माण एवं विभाग से संबंधित समितियों के संबंध में आयोजित की गई। 

बैठक में कलेक्टर द्वारा हॉस्टल वार्डन जिन्हें एक ही स्थान पर 3 वर्ष हो गए है के स्थानांतरण करने हेतु प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। विभाग से संबंधित फाइलें समय पर प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए विभाग से संबंधित जिला स्तर की जितनी भी समितियां है जिनकी बैठक नियमित अंतराल में होनी है, उनकी बैठक समय-समय पर आयोजित कर व्यवस्था में सुधार करे। शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में कहा कि पूरे जिले में ऐसा कोई प्रकरण नहीं होना चाहिए कि कोई संदेह उत्पन्न हो।

शिक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए । कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों के नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण करे। विभाग अंतर्गत लंबित अनुकंपा नियुक्तियों एवं पेंशन संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए गए टारगेट को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में बीआई एवं बीआरसी के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की।

विभाग अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर की। विभाग अंतर्गत अधिकारी व कर्मचारियों के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की जानकारी ली गई। 16 जून से स्कूल शुरू होने वाले है, शिक्षण एवं गणवेश सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करे।जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों की होने वाली भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *