Breaking News

डही थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे व टांडा थाना प्रभारी विजय वास्केल द्वारा सराहनीय कार्य करने पर गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित किया गया

डही थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे को उनके द्वारा सराहनीय कार्य करने के पर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया।

डही थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखने के सराहनीय कार्य करने के लिए गणतंत्र दिवस पर डही थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे को धार गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित किया गया।

प्रकाश सरोदे जब से डही थाना प्रभारी नियुक्त हुए हैं तब से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुधारने में प्रभावी कार्य किया है। यातायात नियमों के पालन, अपराधी प्रवर्ति के शरारती तत्वों पर भी अंकुश लगाया है। सनसनीखेज अपराधों जैसे अवैध शराब, गांजा, नकली नोट जप्त आदि अनेक अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेजने का सराहनीय कार्य किया है।

धार में गणतंत्र दिवस की परेड कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन में उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र, एसपी श्री आदित्य प्रताप सिंह की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

साथ ही जिले के टांडा थाने के दबंग थाना प्रभारी वीजय वास्केल को भी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …