डही नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने फिर लहराया अपना परचम।
15 वार्ड में से 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की
04 कांग्रेस, 01 निर्दलीय।

नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार अपनी जीत पक्की बता रहे थे। किंतु मतगणना के बाद पता चला कि डही की जागरूक जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताते हुए कुल 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाया। भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,भाजपा प्रदेश संगठन से नियुक्त प्रभारी खरगोन जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम जी चौहान, धार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष व सह प्रभारी निलेश जी राठौर और भाजपा मंडल डही के कार्यकर्ताओं ने जो रणनीति तैयार की उसका प्रतिफल भाजपा के 10 उम्मीदवारों की विजय के साथ देखने को मिला।

राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा तो यहाँ तक कहाँ जा रहा था कि इस बार भाजपा कमजोर है और सही टिकट वितरण नहीं होने के कारण ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। किंतु भाजपा संगठन को पूर्ण विश्वास था कि डही नगर की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकासकार्यो को देखते भाजपा को विजय बनायेगी। भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव ने भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए खास रणनीति पर काम करते हुए कड़ी मेहनत की। भाजपा संगठन ने किस ढंग से काम किया ये बात ऐसे समझी जा सकती है कि कांग्रेस पार्टी केवल 4 सीटों पर सिमट गई। एक निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुआ। जिसने तुरंत ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुकेश बघेल ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए सभी को साथ लेकर,सलाह मशविरा कर जहाँ भी डेमेज कंट्रोल करना था वहाँ जिम्मेदारी के साथ काम किया।
वैसे भाजपा संगठन पर ये जिम्मेदारी बढ़ गई हैं कि ऐसा अध्यक्ष चुनें जो डही नगर को विकास के मार्ग पर ले जाए और अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाये। वैसे डही नगर में अभी भी बहुत से कार्य करने की जरूरत है जैसे शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय,सौंदर्यीकरण में एक बगीचा जहाँ बच्चें, बुजुर्ग बैठ सकें,स्वास्थ्य में डॉक्टर्स की भर्ती आदि अनेक कार्य करना है।


G9News Online News Portal