Breaking News

राकेश किराड़े भाजपा युवामोर्चा मंडल डही के अध्यक्ष मनोनीत।

राकेश किराड़े भाजपा युवामोर्चा मंडल डही के अध्यक्ष मनोनीत।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसूर्या ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार जिले के 24 भाजयुमो मंडल अध्यक्षों की घोषणा की हैं।जिससे डही मंडल अध्यक्ष के पद पर राकेश किराड़े को मनोनीत किया गया है। राकेश किराड़े का भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद हैं। किराड़े ने इस छोटी सी उम्र में युवाओं में अपनी अच्छी छवि बनाई है।

डही मंडल के हर गाँव में इनकी टीम हैं जो पार्टी के कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

राकेश किराड़े को भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, वीरेंद्र सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल, पुष्पेंद्र मालवीया, शैलेन्द्र सोनी,सबल सिंह अलावा,कपिल भावसार, महेंद्र प्रजापत, बहादुर नरगावे, उत्तम पटेल,महेंद्र मालवीया आदि अनेक कार्यक्रताओं व शुभचिंतको ने बधाई दी।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …