Breaking News

प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल के नेतृत्व में भाजपा मंडल डही द्वारा बूथ विस्तारक योजना का सफल क्रियान्वयन।

प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल के नेतृत्व में भाजपा मंडल डही द्वारा बूथ विस्तारक योजना का सफल क्रियान्वयन।

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कई युवां पार्टी की ओर आकर्षित।
भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष को मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशभर में संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल व मंडल ऐप्प प्रभारी पुष्पेंद्र मालवीया के मार्गदर्शन में दस दिवसीय बूथ विस्तारक योजना द्वारा हर बूथ को सक्षम, सशक्त और डिजिटल बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ता संकल्पित हैं। बूथ विस्तारक अभियान में संगठन द्वारा बूथ के 22 करणीय कार्यों पर प्रमुख रूप से चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही बूथ पर समाज में विशिष्ठजनों को संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत 20 जनवरी से 30 जनवरी के बीच हमारे विस्तारक हर बूथ पर रोज़ाना 10 घंटे दे रहे हैं। इसके अंतर्गत बूथ अध्यक्ष, बीएलओ, पन्ना प्रमुख को विशेष प्रकार का पहचान पत्र दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि हर बूथ सक्षम और डिजिटल बने साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं को संपदा कार्ड के द्वारा सम्मान, पहचान और दायित्व दिया जाएगा। डही भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे मंडल में अभी तक बूथ विस्तारक योजना का 75 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है ओर 30 दिसंबर तक सभी बूथों पर 100 प्रतिशत कार्य कर दिया जाएगा।
सभी शक्तिकेन्द्रों के ग्राम मालपुरा, टेमरिया, देवधा,सिदडी,धरामराय, जामदा ठेंगचा, मकड़वानी, चाकलिया के सभी बूथों पर कार्य समाप्ति की ओर हैं।
बूथ विस्तार योजना पर वैसे तो मंडल के सभी कार्यकर्ता अपना कार्य कर ही रहे हैं जिनमे नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश कन्नौज, शैलेन्द्र सोनी,सबलसिंह अलावा,सुनील भिड़े, दिनेश चौहान,मिश्रीलाल मालवीया, नवल महाराज, कदम मोरी,पूनम भाई, कमल भाई,बहादुर नरगावे,मोहन सिंह ठाकुर,नसीर जागीरदार, महेंद्र प्रजापत, शाहरुख बलोच,गजेंद्र सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता विशेष योगदान दे रहे हैं। यह जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री डही बहादुर नरगावे ने दी।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …