Breaking News

धार में BJP युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्ति पर घमासान, दत्तीगांव ने उठाए गंभीर सवाल!

धार में BJP युवा मोर्चा नियुक्ति पर घमासान, दत्तीगांव ने उठाए गंभीर सवाल!

धार जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की हालिया नियुक्ति को लेकर सियासत गरमा गई है। बदनावर के जय सूर्या को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने इस नियुक्ति पर सवाल खड़े करते हुए इसे “शुभ संकेत नहीं” बताया है।

दत्तीगांव ने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है, वह लंबे समय से निष्क्रिय रहा है और उसकी छवि भी विवादित रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे पार्टी को लिखित शिकायत दे चुके हैं, जिसमें संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों, विधानसभा चुनाव के दौरान गैरमौजूदगी और कथित आपराधिक मामलों का जिक्र किया गया है।

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो सूचना के अधिकार (RTI) के जरिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी थाने से निकाली जा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी ऐसे चेहरों को आगे बढ़ाती है, तो इससे लाखों युवाओं का विश्वास कमजोर पड़ सकता है।

वहीं, BJP की पहचान अनुशासन और स्वच्छ छवि वाली पार्टी के रूप में रही है, ऐसे में इस नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच इस फैसले को लेकर बहस छिड़ गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पार्टी नेतृत्व इस विवादित नियुक्ति पर पुनर्विचार करेगा या अंदरूनी विरोध के बावजूद अपने फैसले पर कायम रहेगा।

Check Also

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से तीखा सवाल किया “क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है?”

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *