Breaking News

राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाया नर्मदा के संवर्धन एवं एकीकृत विकास नीति का मुद्दा

राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाया नर्मदा के संवर्धन एवं एकीकृत विकास नीति का मुद्दा

धार मप्र: राज्यसभा सांसद डॉ कविता पाटीदार ने संसद में नर्मदा नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं एकीकृत विकास नीति का ज्वलंत मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि प्रदेश की जीवनदायिनी है और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था व विश्वास का केंद्र भी है।

सांसद कविता पाटीदार ने नर्मदा के स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल स्वरूप को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह नदी अमरकंटक से अलीराजपुर तक प्रदेश के 15 जिलों से होकर गुजरती है। इन सभी जिलों में नर्मदा तट पर सुंदर एवं सुव्यवस्थित घाटों का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु नर्मदा परिक्रमा करते हैं। उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारी सशक्तिकरण की तर्ज पर पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सांसद ने साबरमती रिवर्सन की तर्ज पर नर्मदा के लिए भी एकीकृत विकास नीति लागू करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि 15 जिलों में रिवर्सन व्यवस्था के माध्यम से गंदा पानी सीधे नर्मदा में न पहुंचे। प्रत्येक जिले में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएं, ताकि नर्मदा का जल स्वच्छ और अविरल बना रहे।

नर्मदा के विकास को लेकर उठाए गए इस मुद्दे पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष आर्य रामलाल प्रजापति, पूर्व संभागीय कार्यालय मंत्री विष्णु प्रसाद शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट मोहन सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, महामंत्री किशोर पाटीदार, नगर महामंत्री पूनम चन्द केथवास, जीतमल वर्मा, विजय कविश्वर, जितेन्द्र पाटीदार, सरपंच रवि पाटीदार, सचिन पाटीदार, गजेन्द्र पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद कविता पाटीदार को बधाई प्रेषित की।

Check Also

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से तीखा सवाल किया “क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है?”

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *