Breaking News

गांव चलो अभियान के माध्यम से धार लोकसभा के 2139 बूथों पर भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचेंगे

गांव चलो अभियान के माध्यम से धार लोकसभा के 2139 बूथों पर भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचेंगे

14 से 16 फरवरी तक जिले के सभी मंडलों में चलेगा गांव चलो अभियान।


धार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि मप्र सरकार की महिलाओं के उत्थान, विकास, उनकी गरीबी दूर करने, मान,सम्मान से जीने,आत्मनिर्भर बनने, सम्मान से जीने के लिये अनेको योजनाओ बनाई है। मप्र में आज 1 करोड़ 32 लाख लाडली बहनाओ के खाते में हर माह राशि पंहुच रही है, उस राशि ने उनके जीवन की शैली बदल दी। महिला स्व सहायता समूह के कारण प्रदेश में 15 लाख बहने लखपति दीदी बन गई है। चुनावों में नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण के कारण आज महिलाएं घूंघट चौके चूल्हे के साथ गांव से लेकर प्रदेश देश की सरकारों में शामिल है, राजनीति में आई सक्रिय भूमिका निभा रही है। अब एक ही संकल्प है हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी जिसकी घोषणा की है कि अब लाडली बहनाओं को लखपति दीदी बनाना है, वो गरीब क्यो रहे।


अभियान संयोजक वीरेंद्र बघेल ने बताया कि मप्र भाजपा के आव्हान एवं प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत जिले के सभी 37 ही मंडल के प्रत्येक बूथ पर 14 से 16 फरवरी तक संगठन द्वारा नियुक्त सांसद विधायक पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी दिये गये अपने अपने बूथ पर जाकर बूथ समिति एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ उमंग, उत्साह के साथ दिये गये 11 करणीय कार्य संपादित करेंगे। यह अभियान लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचकर अपनी विचारधारा के लोगों को मजबूत करने का प्रयास करेगी। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन-घर घर तक पहुंचाया जायेंगा। इस अभियान में लोकसभा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से बूथ तक पहुंचने वाले है। इस अभियान में 24 घंटे बूथ में रहकर हर परिवार के बीच कार्यकर्ता पहुचेंगे और जो संगठनात्मक करणीय कार्य दिये है उन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यकर्ताओं अपनी अहम् भूमिका निभायेंगे। इस अभियान को लेकर सभी स्थानों पर प्रभारी नियुक्त किये है। वही मंडल अध्यक्षो ने सभी बूथों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। साथ एक नवाचार कार्य करना जिसमे एक देव स्थान से दूसरे देव स्थान तक रन फॉर राम दौड़ करेंगे। सह संयोजक रजनीश मालवीय ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी, बूथ संयोजको नमो ऐप डाउनलोड करना है ओर अन्यो को भी करवा कर संगठन एप्प पर पार्टी की समस्त गतिविधियां, फोटो, वीडियो डाउनलोड करना है। एक बार फिर मोदी सरकार, का दीवार लेखन इस अभियान के दौरान अपने-अपने मंडलों में मजबूती के साथ अपने ही हाथों से दीवार लेखन करना है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Check Also

एसडीएम विशाल धाकड़ की पहल पर बच्चों को लाखों रुपए की सामग्री वितरित हुई विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की

🔊 Listen to this एसडीएम विशाल धाकड़ की पहल पर बच्चों को लाखों रुपए की …