Breaking News

धार जिले में जुएं-सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक दिन में 42 प्रकरण दर्ज कर 52 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हजारों की नगदी जप्‍त

धार जिले में जुएं-सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक दिन में 42 प्रकरण दर्ज कर 52 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हजारों की नगदी जप्‍त

धार – 2022 की तुलना में 2023 में सबसे ज्यादा दर्ज किए गए सट्टे और जुएं के प्रकरण, खाटला बैठक और सोशल पुलिसिंग पुलिस से मिली मदद।

पुलिस विभाग ने जिले में सट्टे और जुएं के खिलाफ बड़ी करते हुए पिछले 24 घंटो में 42 प्रकरण दर्ज कर 52 लोगो को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने प्रकरणों में हजारों रुपयों की नगदी भी जप्‍त की है। पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर उक्‍त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस विभाग ने वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में जुए और सट्टे के सबसे ज्‍यादा प्रकरण दर्ज किए गए है।
दरअसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यदि किसी भी कार्य को साहस और समर्पण के साथ किया जाए तो सफलता निश्चि‍त है के मूल मंत्र के साथ जिले के दूर दराज की बसाहट के गांवों फलियों और मंजरों में खाटला बैठक के माध्‍यम से सोशल पुलिसिंग का कार्य शुरु किया था। जिसमें सोशल पुलिसिंग के माध्‍यम से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्‍वास अर्जित करने में सफलता मिली थी। पुलिस अधीक्षक ने अपना निजी मोबाइल नंबर भी गांव-गांव तक पहुंचाया जिसके माध्‍यम से गांव में अवैध रुप से संचलित होने वाले सट्टे और जुएं के संबंध में मुखबिरों से पुलिस को सूचनाएं प्राप्‍त होने लगी।
पुलिस विभाग ने जुएं और सट्टे के खिलाफ वर्ष 2023 में लगातर कार्रवाई की। पुलिस ने बीते वर्ष 960 सट्टे और 409 जुएं प्रकरण दर्ज किए जो वर्ष 2022 में दर्ज हुए सट्टे 827 व जुएं के 393 प्रकरणों से अधिक है।
42 प्रकरणों में 52 आरोपियों को किया गिरफ्तार – पुलिस ने शुक्रवार को अभि‍यान चलाकर जुएं और सट्टे के ठि‍कानो पर कार्रवाई करते हुए जिले में सट्टे के 36 प्रकरणों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही 6 जुएं के प्रकरण दर्ज कर १६ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रकरणों में 32 हजार 700 रुपए की नगदी भी जप्‍त की है। पुलिस कार्रवाई में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉक्‍टर इंद्रजीत बाकलवार के साथ जिले के एसडीओपी, थाना प्रभारी के साथ सायबर सेल सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

🔊 Listen to this 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर …