Breaking News

सांसद छतर सिंह दरबार को भाजपा मुख्यालय से मिला नया दायित्व, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त।

सांसद छतर सिंह दरबार को भाजपा मुख्यालय से मिला नया दायित्व, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त।

मध्य प्रदेश के धार जिले के लोकप्रिय सांसद छतरसिंह दरबार को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया।

यह नियुक्ति प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कुमार कौशिक एवं उपाध्यक्ष लक्की खत्री के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर सिंह नेगी के नेतृत्व में की गई।

सांसद श्री दरबार वरिष्ठ सांसद होने के साथ साथ एक अनुभवी व्यक्ति हैं। जिनकी योग्यता एवं लोकप्रियता को देखते हुए संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया। ज्ञात हो श्री दरबार आदिवासी बाहुल्य जिले धार-महू लोकसभा क्षेत्र के सांसद है। बीते लोकसभा चुनाव में श्री दरबार भारी बहुमत से विजय हुए थे। सांसद श्री दरबार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी है। साथ ही उन्हें जिला भाजपा के सक्रिय नेता के रूप में भी देखा जा सकता है।

नए दायित्व मिलने के बाद क्षेत्र वह भारतवर्ष में हर्ष का माहौल है एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भारत के नागरिकों की सेवा में अमूल्य योगदान देने की आशा की है।

Check Also

शराब ठेकेदार व आबकारी विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। हथियारबंद लोग और आबकारी के अफसर ले रहे तलाशी

🔊 Listen to this शराब ठेकेदार व आबकारी विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।हथियारबंद लोग और …