Breaking News

मिट्टी धंसने से दो लोगों की दबने से मौत डही के ग्राम अराड़ा की घटना

G9News डेस्क

मिट्टी धंसने से दो लोगों की दबने से मौत
डही के ग्राम अराड़ा की घटना
डही थानातंर्गत ग्राम अराड़ा में गुरुवार शाम करीब 7 बजे मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने व पत्थर गिरने से दो लोग अंदर ही फंस गए है। ये दोनों खेत की मिट्टी खोद रहे थे। इस क्षेत्र सफेद मिट्टी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इस कारण दोनों खुदाई कर रहे थे। इस मिट्टी का उपयोग घरों की लिपाई में काम आता है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की दबने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार डही थाने के ग्राम अराड़ा में दीपसिंह पिता केंदा निवासी अराड़ा अपने खेत की मिट्टी खोद रहा था। इस दौरान जयंतीलाल पिता विरसा निवासी बलवानी भी साथ था। दोनों मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इस बीच मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने से दोनों अंदर ही दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। साथ ही दोनों को निकालने के लिए प्रयास शुरू हुए। इस कारण जेसीबी की मदद से खुदाई करवाई जा रही है। ताकि इन्हें निकाला जा सके। खबर लिखे जाने तक दोनों के शव मिट्टी में ही फंसे हुए थे। तहसीलदार जीएस डावर ने बताया कि दोनों की दबने से मौत हो गई है। दोनों के शव को निकालने का प्रयास जारी है। जेसीबी से मिट्टी और पत्थर को हटाया जा रहा है।

Check Also

डही क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़  अधिकारियों को अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता  आबकारी विभाग की जांबाज महिला अधिकारी ने एक्शन भी शुरू कर दिया है

🔊 Listen to this डही क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के साथ …