Breaking News

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति को पुलिस ने छह घंटे में किया गिरफ्तार घर में खाना बना रही पत्नी पर आरोपी ने किए प्राणघातक वार, मौके पर हुई मृत्यु

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति को पुलिस ने छह घंटे में किया गिरफ्तार

घर में खाना बना रही पत्नी पर आरोपी ने किए प्राणघातक वार, मौके पर हुई मृत्यु

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार फालिया जप्त

धार जिले के डही थाना क्षेत्र के ग्राम नरझली के भैंसमंगा फलिये में चरित्र शंका को लेकर पति द्वारा पत्नी की धारदार फालिये से हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद फरार हुए आरोपित पति को डही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार फालिया जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 नवंबर की रात करीब आठ बजे ग्राम नरझली के भैंसमंगा फलिया निवासी छीताबाई पति छगन अलावा अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके पति छगन अलावा ने चरित्र शंका को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने पत्नी की पीठ पर धारदार फालिये से प्राणघातक वार कर दिए। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण छीताबाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित पति घटनास्थल से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही डही पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादी सखाराम अलावा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/2026, धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी ओमप्रकाश अहीर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर आरोपित छगन पुत्र सोमरिया अलावा को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका को लेकर पत्नी से विवाद होने और उसकी बात नहीं सुनने पर फालिये से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त धारदार फालिया जब्त कर लिया। आरोपित को न्यायालय कुक्षी में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शरद बर्डे, सहायक उपनिरीक्षक थानसिंह जमरा एवं महिला आरक्षक फिना रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Check Also

धार – कुक्षी पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी को शाजापुर जिले के सुजालपुर से किया गिरफ्तार 

🔊 Listen to this कुक्षी पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी को शाजापुर जिले के सुजालपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *