बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
7 hours ago12 Views
बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डॉ.पुष्पेंद्र मालवीया,बड़वानी मप्र।
शासकीय विधि महाविद्यालय, बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला चिकित्सालय बड़वानी के डॉ. लखन गांगले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि युवा वर्ग देश की अमूल्य धरोहर है। विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाकर समाज में जागरूकता का संदेश देना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार कुल्हारे ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रो. रविश मटसेनिया सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया।