Breaking News

बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी वित्तीय अनियमितता लॉकर से 46 लाख गायब, कैशियर फरार  बैंक प्रबंधक ने देर रात थाने में दिया आवेदन, जांच रिपोर्ट आने के बाद उठेगा पूरे मामले से पर्दा 

बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी वित्तीय अनियमितता लॉकर से 46 लाख गायब, कैशियर फरार

बैंक प्रबंधक ने देर रात थाने में दिया आवेदन, जांच रिपोर्ट आने के बाद उठेगा पूरे मामले से पर्दा

बाग (धार ) मप्र के बाग में बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में सोमवार को वित्तीय अनियमितताओं और नकदी में बड़ी हेराफेरी की आशंका के चलते दिनभर कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक प्रबंधन ने मुख्य द्वार पर लिंक बंद है का पर्चा चस्पा कर आम ग्राहकों का प्रवेश रोक दिया, जिससे दिनभर लोग परेशान होते रहे। देर रात बैंक प्रबंधक मयूर दुबे ने पुलिस थाने पहुंचकर करीब 46 लाख रुपये कैश कम होने और कैशियर के चाबी लेकर गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

सोमवार सुबह 10 बजे से ही बैंक शाखा में अचानक सन्नाटा पसरा रहा। अंदर धार आंचलिक कार्यालय और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की टीम दस्तावेजों और नकदी के मिलान में जुटी रही। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया या परेशान ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हुआ।

दुसरी चाबी से खुला लॉकर, मिलान में 46 लाख का अंतर

बैंक प्रबंधक मयूर दुबे ने बताया कि कैशियर के चाबी लेकर गायब हो जाने के बाद जिला कार्यालय से दूसरी चाबी मंगवाकर लॉकर खोला गया। मिलान के दौरान प्रथम दृष्टया करीब 46 लाख रुपये की नकदी कम पाई गई है। हालांकि, वास्तविक अनियमितता का सही आंकड़ा उच्चाधिकारियों की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दस्तावेजों की जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर 

प्रबंधक सोमवार रात करीब 9 बजे शिकायत लेकर बाग थाने पहुंचे। मामले में थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत ने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से आवेदन मिला है, लेकिन जांच से जुड़े आवश्यक और आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंगलवार से बैंक में सामान्य कामकाज बहाल कर दिया गया है। बैंक की ओर से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

Check Also

डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी से खेल अधिकारी पद पर चयनित

🔊 Listen to this डही की बहु सरिता अलावा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपीपीएससी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *