जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी 9 लाख से अधिक की अवैध शराब। खुद पिकअप थाने पहुंचाकर खोली अवैध कारोबार की पोल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल ? 
डही जिला धार, पुष्पेंद्र मालवीया।
डही से लगभग तीन किलोमीटर दूर गाजगोटा फाटे पर जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही मार्केट किमत करीब 9 लाख रुपये से अधिक की शराब से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस कार्रवाई ने न केवल अवैध शराब कारोबार की पोल खोली है, बल्कि संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध वाहन पकड़े जाने के बाद जयस कार्यकर्ताओं ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे क्षेत्र में अधिकारियों की भूमिका को लेकर संदेह और गहरा गया है। लोगों का कहना है कि जब इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई, तब भी जिम्मेदार अधिकारियों का जवाब नहीं देना कई सवाल खड़े करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर शराब ठेकेदार के मैनेजर ने मामले को आपसी समझौते से निपटाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन जयस कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार का दबाव या प्रलोभन स्वीकार नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी और दृढ़ता के साथ कार्रवाई जारी रखी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर जयस कार्यकर्ताओं ने स्वयं शराब की पेटियों से भरी पिकअप वाहन को डही पुलिस थाने तक पहुंचाया और पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद डही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन की नम्बर प्लेट पर एमपी 09जी एच………… लिखा था टीन बीयर की 89 पेटी प्रत्येक पेटी में 24-24 टीन बीयर जिसका मुल्य 165 प्रति टीन है, एवं 88 पेटी गोवा व्हीस्क्ी शराब की प्रत्येक पेटी में 48-48 क्वाटर जिसका मुल्य 135 प्रति क्वाटर है। कुल 177 पेटी में 1828.32 बल्क लीटर कुल कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रूपये व पिकअप वाहन कीमत 5 लाख रूपये की जप्त कर पिकअप वाहन चालक के विरूध अपराध क्र60/2026 धारा 34(2,)34(1)आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब किसके संरक्षण में परिवहन की जा रही थी,। यदि जयस कार्यकर्ता सक्रियता नहीं दिखाते तो यह खेप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकती थी।
जयस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविराज बघेल ने बताया की हमने पुर्व में जिला पुलीस अधिक्षक धार व डही थाना प्रभारी को ग्रामीणो में हो रही अवैध शराब बिक्री पर अंकुस लगाने की सुचना दी थी, शराब ठेकेदार द्वारा कुक्षी तहसील के ग्रामीण ईलाको में बेखोफ होकर अवैध रूप से शराब का विक्रय कीया जा रहा है जिससे हमारे गरीब आदिवासी किसानो कोे लीप्त कर उनके जिवन के साथ खिलवाड कीया जा रहा है, और सुरज रजक शराब ठेकेदार ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है ओर इसमे कुक्षी के शराब दुकान मेनेजर हितेश चौहान व ठेकेदार सुरज रजक इन्दौर पुरी तरह से लिप्त है।
शराब वाहन के ड्राईवर रघु निवासी आगर मालवा और दिपक निवासी आगर मालवा ने बताया कि हम तो काम करने वाले हमे तो कुक्षी से ड्राईवर का फोन आया कि गाडी क्रासींग करना है कोई रितेश ठेकेदार है और इन्दौर के सुरज रजक तो हम आये और यह माल इन्ही लोगो का है,
सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि केवल वाहन चालक तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
G9News Online News Portal